लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र में बुधवार सुबह सड़क हादसा हो गया। शाहजहांपुर हाईवे पर सवारियों से भरे टेंपो और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। सात लोग घायल हो गए।
लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र में शाहजहांपुर हाईवे पर जियो पेट्रोल पंप के पास टेंपो और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। इस हादसे में सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जनपद शाहजहांपुर के थाना पुवायां क्षेत्र के गांव सकरापुर निवासी हासिम का सात वर्षीय बेटा सीवान टेंपो में सवार था। शाहजहांपुर हाईवे पर जियो पेट्रोल पंप के पास टेंपो की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसे में सीवान समेत कई लोग घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सीवान को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में सकरापुर निवासी रुकसाना (40), छोलाबारी निवासी चांदनी (20), फहीमा (40) पत्नी अनवर, फातिमा (7) और रहमतन (32) घायल हो गईं। बताया गया कि ये लोग छोलाबारी में अपने रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे। सभी घायलों को जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया है।