फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: गोला गोकर्णनाथ के पौराणिक शिव मंदिर में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से सेवादार की मौत

Mon, 23 Jun 2025 12:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

गोला गोकर्णनाथ के पौराणिक शिव मंदिर में करंट लगने से सेवादार की मौत हो गई। घटना से उनके परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
घटना के बाद जुटे लोग, पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में स्थित पौराणिक शिव मंदिर में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। करंट लगने से मंदिर के सेवादार 45 वर्षीय हरपाल की मौत हो गई। मंदिर परिसर में ही घटना हुई है, जिससे खलबली मच गई। सेवादार की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन


गांव लाल्हापुर निवासी हरपाल करीब 20 वर्षों से पौराणिक शिव मंदिर में सेवादार थे। वह मंदिर के पूजन एवं साफ सफाई में सहयोग करते थे। सोमवार तड़के करीब पांच बजे मंदिर खुलने पर आरती के बाद हरपाल करीब छह बजे शिव मंदिर के ठीक सामने पानी की टंकी पर जल लेने गए। टंकी में करंट प्रवाहित हो रहा था। उस पर हाथ लगाते ही उनको करंट लग गया। तत्काल उन्हें गोला सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ेंBareilly: आईवीआरआई का 11वां दीक्षांत समारोह 30 जून को, मेधावियों को मेडल से नवाजेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
विज्ञापन
विज्ञापन


हरपाल की मौत से उनकी पत्नी ज्योति का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके दो पुत्र चार वर्षीय ओम और तीन वर्षीय अजीत हैं। घटना की सूचना पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता आदि मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली। पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें