Seeing the tiger in the field in Kheri, the senses flew away
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव बोझवा मुल्लापुर के पश्चिम जंगल के समीप रविवार की शाम एक बाघ खेतों में चहलकदमी करते देखा गया। बाघ को देख खेतों में काम कर रहे लोगों में दहशत फैल गई। गांव वालों का कहना है कि पिछले सीजन में बाघ ने कई पशुओं पर हमला कर मार डाला था। इस सीजन में बाघ पहली बार खेतों में घूमते देखा गया है।
उधर, वन कर्मियों का कहना है कि यह जंगल से सटे एरिया है, जहां सुबह शाम वन्यजीवों का आना-जाना बना रहता है। बाघ शिकार की तलाश में वहां पहुंच गया होगा। उन्होंने लोगों को जंगल से सटे खेतों में पालतू पशु ना ले जाने और काम करते वक्त सतर्क रहने की सलाह दी है। संवाद