हास्टल में कबाड़ देख नाराजगी जताते सीएमओ
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। सीएमओ ने सोमवार को एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के आवासीय हॉस्टल का औचक निरीक्षण किया। हॉस्टल में गंदगी, कबाड़ और कमरों में गंदगी मिलने पर हॉस्टल इंचार्ज को फटकार लगाकर दो दिन दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।
एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में 21 दिवसीय स्किल्ड बर्थ अटेंडेंट क्लीनिकल ट्रेनिंग चल रही है। इसमें सीएचसी एवं पीएचसी की स्टाफ नर्सों को आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण बाद वहां रूकी स्टाफ नर्सों ने हॉस्टल में अव्यवस्थाएं और गंदगी मिलने पर इसकी शिकायत सीएमओ से की, जिसकी हकीकत सोमवार को उन्हें निरीक्षण के दौरान देखने को मिली। गंदगी के साथ पोस्टर के पीछे कबाड इकठ्ठा मिला।
शौचालय के साथ कमरों में भी गदंगी मिली। इसको लेकर सीएमओ ने हॉस्टल प्रभारी को कड़ी फटकार लगाकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के लिए फार्मासिस्ट परमानंद एवं लिपिक ज्ञानदीप शर्मा को निर्देश दिए। उन्होंने चेेतावनी देते हुए कहा कि दूसरी बार निरीक्षण के दौरान हॉस्टल में अव्यवस्थाएं और गंदगी मिलने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इस दौरान एसीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार, स्टेनो कार्तिकेय मिश्रा आदि मौजूद रहे।