मोहम्मदी। पड़ोसी जिला शाहजहांपुर में सोमवार को हुए मतदान को लेकर सीमावर्ती मोहम्मदी नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रही। अधिकतर लोग मतदान के प्रतिशत को लेकर आपस में बातें करते रहे। साथ ही जीत-हार को भी कयास लगते रहे। लोग मतदान प्रतिशत को हार-जीत से जोड़ कर चर्चाएं करते दिखे।
शाहजहांपुर जिले में सोमवार को सुबह से मतदान शुरू हुआ तो खीरी जिले के समीपवर्ती इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। सभी की नजर शाहजहांपुर सदर विधानसभा सीट पर गड़ी हुई थी। सोशल मीडिया पर दिन के एक बजे सदर सीट पर कम मतदान 33,4 मतदान होने पर लोग तरह-तरह की चर्चाएं करते नजर आए। सिसौरा निकमूपर गांव मोहम्मदी शाहजहांपुर बॉर्डर पर गांव होने के नाते लोग मतदान को लेकर काफी उत्साहित थे।
यहां तक लोग आने जाने वालों से शाहजहांपुर में मतदान की स्थिति के बारे में हाल हकीकत पूछते नजर आए। अपने नेता को जिताने के लिए रिश्तेदारी में आए मतदाताओं ने मोहम्मदी से जाकर मतदान किया। एक बजे सोशल मीडिया पर मतदान का प्रतिशत कम होने की खबर लोगों ने देखीं तो कस्बे में एक दूसरे के पास चलकर सूचना देते नजर आए। कहीं कहीं तो लोगों में इतना जोश दिखाई पड़ रहा था कि लगता था मोहम्मदी विधानसभा में कहीं मतदान हो रहा हो।