फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: उप निबंधक कार्यालयों की बढ़ेगी सुरक्षा, भूतपूर्व सैनिक व होमगार्ड होंगे तैनात

Tue, 04 Nov 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद के उप निबंधक कार्यालयों में अभी तक सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं है, लेकिन अब सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। आर्मी से सेवानिवृत व होमगार्ड जवानों को उप निबंधक कार्यालयों की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी जाएगी। शासनस्तर से दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिले में लखीमपुर, गोला, पलिया, निघासन, धौरहरा, मोहम्मदी और मितौली तहसील परिसर में उप निबंधक कार्यालय हैं। कार्यालयों में रजिस्ट्री में जमा होने वाली मोटी धनराशि एकत्र होती है और जरूरी दस्तावेज और रिकॉर्ड रखे जाते हैं, लेकिन यहां की सुरक्षा भगवान भरोसे हैं। आए दिन विवाद होते हैं। इन विवादों से निपटाने के लिए तहसील के सुरक्षाकर्मी मामला निपटाते हैं, लेकिन अब उप निबंधक कार्यालयों के खुद के सुरक्षाकर्मी होंगे।

सुरक्षा के लिए होमगार्ड और भूतपूर्व सैनिकों की तैनाती दी जाएगी। अफसरों का कहना है कि कार्यालयों में जरूरी दस्तावेज और रिकॉर्ड रखा रहता है। अभी उसकी सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। एआईजी स्टांप अमिताभ कुमार ने बताया कि कार्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता किए जाने की तैयारी शासनस्तर से चल रही है। इस संबंध में महानिरीक्षक निबंधन ने दिशा-निर्देश जारी किए है। जिले के उप निबंधक कार्यालयों की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें