फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मोतीपुरवा गांव में आवारा कुत्ते ने छह लोगों को काटा

Tue, 04 Nov 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। छेदुई पतिया क्षेत्र के मोतीपुरवा गांव में मंगलवार सुबह आवारा कुत्ते ने जमकर उत्पात मचाया। गांव के अलग-अलग हिस्सों में हमले कर करीब छह ग्रामीणों को घायल कर दिया। उन्हें निघासन सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, सुबह अचानक एक कुत्ता गांव में घुस आया और सड़क पर खेल रहे बच्चों, बुजुर्गों व राहगीरों पर टूट पड़ा। हमले में रौनक (4) पुत्र गौतम, सियापति (55) पत्नी जियानलाल, संतराम (27) पुत्र मयाराम, सिराज (35) पत्नी हैदर तथा अंशिका (10) पुत्री पावन कुमार घायल हो गए। सभी मोतीपुरवा मजरा छेदुई पतिया के निवासी हैं। ग्रामीणों ने आनन-फानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सियापति की हालत गंभीर बताई और उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना से गांव में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने के बावजूद आवारा कुत्तों को पकड़ने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्ते को जल्द पकड़ा जाए, ताकि किसी बड़ी घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें