फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: एसडीएम ने फरियादी को धमकाया, बोले- तुम्हें जेल भिजवा दूंगा... बुद्धि ठीक हो जाएगी

Fri, 22 Sep 2023 02:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

एसडीएम राजेश कुमार ने फरियादी को धमकाते हुए कहा कि काम तुम्हारा है तो कागज भी तुम्हीं लेकर आओ। नहीं तो 10-15 दिन के लिए जेल भिजवा दूंगा। तुम्हारी बुद्धि ठीक हो जाएगी। 
विज्ञापन
एसडीएम के सामने खड़ा फरियादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी की निघासन तहसील में एसडीएम का फरियादी को धमकाने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में निघासन के एसडीएम राजेश कुमार फरियादी से कह रहे हैं कि काम तुम्हारा है तो कागज भी तुम्हीं लेकर आओ। नहीं तो 10-15 दिन के लिए जेल भिजवा दूंगा। तुम्हारी बुद्धि ठीक हो जाएगी। मामला बृहस्पतिवार दोपहर का बताया गया है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को निघासन तहसील में एसडीएम राजेश कुमार अपने दफ्तर मे बैठकर फरियादियों की शिकायतें सुन रहे थे। इसी बीच निघासन का एक किसान एसडीएम के पास अपनी जमीन का विवाद लेकर पहुंचा। एसडीएम उसका कागज देखते ही गुस्से में आ गए। 

किसान का प्रार्थनापत्र पढ़कर कहने लगे, इसमें जो कागज लिखे हैं वो मंगवाओ। किसान बोला साहब हमें नहीं पता कौन से कागज लाने हैं। यह सुनकर एसडीएम ने झल्ला गए कहा कि तुम्हारे पत्र में जो कागज लिखे हैं वो तुम खुद लेकर आओ, तुम बहुत उछल रहे हो न, तुम्हे 10-15 दिन के लिए जेल भिजवा दूंगा तो तुम्हारी बुद्धि ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन


एसडीएम की धमकी से सहमा किसान 

बुरी तरह डांटने फटकारने के बाद एसडीएम ने किसान को कागज वापस कर दिया। जेल भिजवाने की धमकी से डरा सहमा किसान चुपचाप वहां से वापस चला गया। इस पूरी घटना का वीडियो एसडीएम के कार्यालय में बैठे किसी व्यक्ति ने बना लिया और वायरल कर दिया।

उधर इस मामले पर एसडीएम ने कहा, बराती लाल मेरे न्यायालय में आए थे। उनसे कहा गया था धारा 76 का मामला मेरे कोर्ट में था। मामले की जांच तहसीलदार से कराई गई। जिसकी आख्या में दर्शाया गया कि बराती लाल ने फर्जी इंद्राज दर्ज कराई थी। जिसका पट्टा आवंटन सूची में नाम नहीं है। 

इसके लिए उनसे संबंधित कागजात के साथ आने को कहा गया था। लेकिन बराती इस पट्टे की जमीन को नियमित करने का दबाव बनाया रहा था। दोबार बराती लाल मेरे कार्यालय में बिना कागजातों के आए। जिस पर उन्हें फटकार लगाई गई। उन्हें फिर पूरे कागजातों एवं साक्ष्यों के साथ प्रस्तुत होने को कहा गया है।
विज्ञापन

एसडीएम ने ये कहा 

उधर, इस मामले पर एसडीएम ने कहा कि बराती लाल मेरे न्यायालय में आए थे। उनसे कहा गया था धारा 76 का मामला मेरे कोर्ट में था। मामले की जांच तहसीलदार से कराई गई। जिसकी आख्या में दर्शाया गया कि बराती लाल ने फर्जी इंद्राज दर्ज कराई थी। जिसका पट्टा आवंटन सूची में नाम नहीं है। 

इसके लिए उनसे संबंधित कागजात के साथ आने को कहा गया था। लेकिन बराती इस पट्टे की जमीन को नियमित करने का दबाव बनाया रहा था। दोबार बराती लाल मेरे कार्यालय में बिना कागजातों के आए। जिस पर उन्हें फटकार लगाई गई। उन्हें फिर पूरे कागजातों एवं साक्ष्यों के साथ प्रस्तुत होने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें