फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने धान खरीद न करने पर केंद्र प्रभारियों को लगाई फटकार

विज्ञापन
क्रय केंद्र का निरीक्षण करतीं एसडीएम।
विज्ञापन
किसानों ने धान न तौलने का लगाया आरोप
विज्ञापन

निघासन। एसडीएम श्रद्धा सिंह ने धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक किसान ने धान न तौलने का आरोप लगाया। इस पर एसडीएम ने केंद्र प्रभारी को जमकर फटकार लगाई। उसके बाद उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
एसडीएम ने बताया कि उन्होंने तिकुनिया मंडी स्थित छह धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान कस्बा निवासी किसान जसपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने तौल कराने के लिए आनलाइन पंजीकरण कराया था। उनको 27 अक्तूबर को तौल कराने का टोकन भी मिला था। 26 को धान तौल कराने के लिए धान भरकर लेकर आए थे। उसके बाद उनका टोकन काट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने क्रय केंद्र प्रभारी को फटकार लगाई और धान की तौल कराई। उसके बाद उन्होंने ढखेरवा, पढुआ, गिरजापुरी, खैरटिया आदि बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान लेखपालों को राहत सामग्री और बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों का आकलन शीघ्र करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें