फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर का लेखपाल को निलंबित करने का आदेश

विज्ञापन
निघासन में शिकायतें सुनते कमिश्नर। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
निघासन। सीडीओ अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में 73 फरियादियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराईं। वहीं, समाधान दिवस समाप्त होने के 15 मिनट पहले पहुंचे कमिश्नर और डीएम ने एसडीएम समेत कई लेखपालों से कार्य में कोताही बरतने पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान डीएम ने एक लेखपाल को निलंबित करने का आदेश भी दिया।
विज्ञापन

तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व की 16, विकास की 15, पुलिस की 18, आपूर्ति, लोक निर्माण व जिला पंचायत राज अधिकारी की चार, विद्युत, नगर पंचायत सिंगाही की तीन, नगर पंचायत निघासन, चकबंदी, कृषि विभाग, उद्योग विभाग की एक-एक शिकायत दर्ज हुई। कमिश्नर और डीएम के आने की खबर सुन कुछ फरियादी उनके इंतजार में रुके रहे। दोपहर 1:45 पर कमिश्नर और डीएम के पहुंचने पर इन लोगों ने अपनी बात रखी। इस पर कमिश्नर रंजन कुमार ने एक श्मशान घाट पर अवैध कब्जे की शिकायत पर संबंधित लेखपाल और एसडीएम से नाराजगी जाहिर की तो तारानगर वरासत के एक मामले में कोताही बरतने पर लेखपाल ज्योति प्रकाश वर्मा को निलंबित करने का आदेश दिया। इसके अलावा दुकान पर अवैध कब्जे की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम को मामला निस्तारित करने का आदेश दिया। भजन पुरवा में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट व अवैध कब्जे की कोशिश को लेकर एसडीएम और कोतवाल डीके को मामला सुलझाने के लिए कहा। इस दौरान सीडीपीओ मंजू ने उन्हें फल की टोकरी भेंट की। कमिश्नर ने दो बच्चियों को खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार भी कराया।
समाधान दिवस के बाद कमिश्नर रंजन कुमार, डीएम अरविंद चौरसिया, सीएमओ शैलेंद्र भटनागर ने सीएचसी का जायजा लिया। साफ सफाई पर ध्यान रखने के निर्देश दिए। उसके उपरांत अस्पताल परिसर में बन रहे आक्सीजन प्लांट का मुआयना किया। इस दौरान एडीएम अरुण कुमार सिंह, डीएसओ विजय प्रताप सिंह, एसडीएम ओपी गुप्ता, तहसीलदार विपिन द्विवेदी, नायब तहसीलदार अरुण सोनकर, पूर्ति निरीक्षक सुशील कुमार, ईओ जितेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पलिया : सिर्फ एक शिकायत का निस्तारण
पलियाकलां। एसडीएम डॉ अमरेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 28 शिकायतें आईं, जिनमें सिर्फ राजस्व विभाग की शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, बीडीओ डॉ विनय कुमार मिश्र, सीओ अभय प्रताप मल, नगर पालिका ईओ महेंद्र चौधरी समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
---
मोहम्मदी : दो शिकायतों का हल
मोहम्मदी। संपूर्ण समाधान दिवस में 23 शिकायतें दर्ज की गई जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान तहसीलदार सुशील कुमार सिंह, सीओ राजेश कुमार, पूर्ति निरीक्षक ललित पाठक, सभी लेखपाल मौजूद रहे। संवाद
--
गोला : तीन शिकायतों का निस्तारण
गोला गोकर्णनाथ। तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों की 31 शिकायतें आईं, जिनमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। एसडीएम अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 31 शिकायतें आईं जिसमें तीन का ही मौके पर निस्तारण हो सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें