फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी मैराथन में रोहित और शोभा राणा जीतीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। कस्बा के केन ग्रोवर्स मैदान में जेएमडी इंस्टीट्यूट की तरफ से मिनी मैराथन कराई गई। तीन हजार मीटर की दौड़ में रोहित कुमार, 16 सौ मीटर की दौड़ में चमकौर सिंह व दो सौ मीटर महिला दौड़ में शोभा राणा ने बाजी मारी है। विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

केन ग्रोवर्स मैदान में आयोजित मिनी मैराथन का भाजपा नगर अध्यक्ष व युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। तीन हजार मीटर दौड़ में रोहित कुमार प्रथम, नीरज कुमार द्वितीय व जिगर हुसैन तृतीय स्थान पर रहे। 16 सौ मीटर दौड़ में चमकौर सिंह प्रथम, शिवांग शर्मा द्वितीय व मनीष कुमार ने तृतीय स्थान पाया।
दो सौ मीटर महिला दौड़ में शोभा राणा प्रथम, मानसी देवी द्वितीय व अनुराधा तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक प्रतियोगिता में बलजिंदर सिंह प्रथम, अरविंदर सिंह द्वितीय व नागेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान अरुण पांडेय, विकास गुप्ता, विजय सिंह, विशाल प्रजापति, नीरज प्रजापति, उत्तम राजपूत, शैलेष सिंह, आनंद राणा, शादाब उस्मानी के साथ ही इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर राहेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें