फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में तीन दिन बाद रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बालिका से एक हफ्ते पहले हुआ दुष्कर्म, नौ अगस्त को दी गई पुलिस को तहरीर
विज्ञापन

बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीन दिन बाद रिपोर्ट दर्ज कर चौथे दिन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बालिका से एक हफ्ते पहले दुष्कर्म हुआ था, जिसमें नौ अगस्त को पुलिस को तहरीर दी गई थी।
मामले में पीड़िता के चाचा ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय भतीजी के माता-पिता की बचपन में ही मौत हो चुकी है। पांच अगस्त को वह खेत की तरफ गई थी, जहां पर गांव के ही सुखवंत ने उसे पकड़ लिया और मुंह में कपड़ा बांधकर दुष्कर्म किया। उसके बाद पीड़िता को अगवा कर सुखवंत अपनी रिश्तेदारी में लेकर चला गया। जहां रातभर बंधक बनाकर उसने साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद तीसरे दिन वह लड़की को लेकर लखीमपुर रिश्तेदारी में गया, लेकिन उसके रिश्तेदारों ने उसे शरण नहीं दी। फिर सात अगस्त की रात दो बजे आरोपी की मां और पिता लड़की को गांव के प्रधान के घर छोड़ गए और मामले की चर्चा करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के चाचा ने बताया कि ग्राम प्रधान की सूचना पर वह लड़की को घर लाए, जिस पर पीड़िता ने आप बीती बताई, जिसके बाद नौ अगस्त को पीड़िता ने पुलिस में तहरीर दी। तीन दिन बाद बुधवार को पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर बृहस्पतिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी सुखवंत पुत्र पृथ्वी पाल समेत उसके मौसा और मौसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में भीरा एसओ ने बताया कि बुधवार को अपहरण कर दुष्कर्म पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर घटना के आठवें दिन आरोपी सुखवंत को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि दो आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें