फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम पड़ गईं बसें, बहनें हुईं परेशान

विज्ञापन
रक्षाबंधन पर रोडवेज बस में बैठने को लगी महिलाओं की भीड़। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रक्षाबंधन पर सीएम योगी ने महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात तो दी, लेकिन सुहाने सफर को अव्यवस्था को नजर गई। रविवार को लखीमपुर और गोला रोडवेज बस अड्डे पर सुबह से ही बहनों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे दोनो बस अड्डों पर बसों की संख्या कम पड़ गई। दिन भर बस में एक सीट पाने के लिए मारामारी होती रही।
विज्ञापन

महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए, इसके लिए एआरएम से लेकर डिपो कर्मचारी तक बस अड्डे पर सक्रिय रहे। बावजूद इसके लोगों को सीट दिलाने में डिपो प्रशासन के पीसने छूट गए।
रक्षाबंधन पर बहनों को मुफ्त यात्रा कराने के निर्देश के बाद डिपो प्रशासन ने चाकचौबंद तैैयारियां की थी। मगर, रविवार को यात्रियों की भीड़ के आगे निगम प्रशासन की सारी तैयारियां ध्वस्त हो गईं। रोडवेज बसअड्डे और निर्धारित स्टापेज पर दिन भर यात्रियों की भीड़ रही। अधिकतर बसें सुबह 10 बजे रूट पर रवाना र्हुइं। इसके बाद बस अड्डों पर बसों की संख्या कम पड़ गई। ऐसे में यात्रियों को काफी देर तक बस की प्रतीक्षा करने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

.
बस में चढ़ने के लिए रही आपाधापी
बस की प्रतीक्षा में बैठी महिलाओं को जैसे की लखनऊ जाने के लिए बस मिली, उनमें सीट पाने के लिए आपाधापी मच गई। गेट पर इस कदर मारामारी मची कि महिलाएं और बच्चे परेशान हो उठे। इस बीच किसी ने एक महिला का मोबाइल भी पार कर दिया।
.....
कोविड प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां
रक्षाबंधन पर बसों एवं बस अड्डे पर तक कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ती रहीं। चेहरों से मास्क नदारद दिखे तो दो गज की दूरी का पालन होता हुआ भी नहीं दिखा।
.
कइयों ने बच्चों को खिड़की से भेजकर कब्जाई सीट
लखनऊ तक का लंबा सफर। बस में सीट पाने के लिए गेट पर चढ़ने को लेकर मची मारामारी। ऐसे में यात्रियों ने सीट के लिए बच्चों को आगे किया। एक मुसाफिर ने पहले सामान खिड़की से अंदर सीट पर रखा और उसके बाद एक एक कर तीनों बच्चों को खिड़की के रास्ते बस में घुसेड़ दिया। तब जाकर कहीं सीट मिली।
.
जब यात्री बस को धक्का लगाने के लिए हुए मजबूर
त्योहार पर भी खटारा बसें संचालित होती रहीं। इससे यात्रियों को असुविधा हुई। रविवार को सीतापुर डिपो की बस यूपी34टी 3747 बस अड्डे पर बंद हो गई। काफी देर तक स्टार्ट नहीं हुई। गर्मी में यात्री परेशान हो उठे। अंतत: यात्रियों और लखीमपुर बस अड्डे के लोगों ने धक्का लगाया। तब जाकर कहीं बस सीतापुर के लिए रवाना हो सकी।
.
त्योहार के दिन बहनों को गंतव्य तक जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए बस अड्डे और निर्धारित स्टापेज पर कर्मचारी तैनात थे। सवारियों की संख्या के अनुसार बसों का संचालन किया गया।
विज्ञापन

-जोगेंद्र सिंह, एआरएम लखीमपुर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें