फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: राज्य मंत्री के इस्तीफे पर अड़े टिकैत, बोले- अभी नहीं समाप्त हुआ आंदोलन

Tue, 05 Oct 2021 11:16 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

समझौते पर टिकैत ने कहा कि आंदोलन लगातार चलता रहेगा। एक दिन के फैसले से कुछ नहीं होता। उन्होंने कहा कि सरकार से मंत्री को बर्खास्त कर उनके बेटे की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी: परिजनों को चेक सौंपते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिकुनियां बवाल मामले में समझौता होने के बाद अगले दिन फिर से लखीमपुर पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने अमर उजाला को फोन पर बताया कि अभी तिकुनिया कांड को लेकर आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा की केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। जब तक वह इस्तीफा नहीं देते तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन


सोमवार के समझौते पर उन्होंने कहा कि आंदोलन लगातार चलता रहेगा। एक दिन के फैसले से कुछ नहीं होता। उन्होंने कहा कि सरकार से मंत्री को बर्खास्त कर उनके बेटे की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को तय सीमा में अपने वादे पूरे करने चाहिए।

मृतक किसानों के परिवारीजनों को सौंपे गए 45 लाख के चेक
इधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मंगलवार की देर शाम को डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने तहसील निघासन के मृतक किसान के घर चौखड़ा फार्म पहुंचकर मुलाकात की और सरकार द्वारा घोषित 45 लाख की आर्थिक सहायता का चेक उनके पिता को सौंपा। 
विज्ञापन


वहीं, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह व अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार सिंह ने तहसील धौरहरा के ग्राम अमेठी के नामदारपुरवा के मृतक किसान के घर जाकर उनके परिवारीजनों से मुलाकात कर 45 लाख की अनुग्रह धन राशि का चेक सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें