लखीमपुर खीरी। रेलवे ने एक अक्तूबर से ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव किया है। इससे मैैलानी से लखनऊ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सुबह सात बजकर 33 मिनट पर आएगी और सात बजकर 35 मिनट पर लखनऊ के लिए रवाना होगी।
इसी तरह दूसरी पैसेंजर ट्रेन शाम चार बजकर 40 मिनट पर आएगी और चार बजकर 42 मिनट पर रवाना होगी। गोमती एक्सप्रेस शाम छह बजकर 45 मिनट पर आएगी और छह बजकर 50 मिनट लखनऊ के लिए रवाना होगी। वहीं, लखनऊ से मैलानी के लिए पहली पैसेंजर ट्रेन सुबह 10 बजकर छह मिनट पर आएगी और दस बजकर आठ मिनट पर जाएगी। दूसरी पैसेंजर ट्रेन शाम चार बजकर 43 मिनट पर आएगी और चार बजकर 45 मिनट पर लखनऊ जाएगी। वहीं, गोमती एक्सप्रेस सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर आकर 10 बजकर 40 मिनट पर लखनऊ जाएगी। संवाद