मैलानी रेलवे स्टेशन का मुख्य द्वार
- फोटो : LAKHIMPUR
मैलानी (लखीमपुर खीरी)। मैलानी-गोरखपुर गोमती एक्सप्रेस को बृहस्पतिवार और शुक्रवार को अचानक निरस्त कर दिए जाने की नोटिस चस्पा होने के बावजूद शुक्रवार को गोमती एक्सप्रेस को मैलानी से गोरखपुर के लिए रवाना किया गया, जिससे यात्री दुविधा में रहे।
लखनऊ मंडल के गोंडा-बढ़नी-आनंदनगर-गोरखपुर खंड पर स्थित मानीराम और पीपीगंज स्टेशनों के बीच लगातार हो रही भारी बारिश के कारण इस ट्रेन का संचालन निरस्त किया गया था। इस प्रकार बृहस्पतिवार को गोरखपुर जाने वाली गोमती एक्सप्रेस निरस्त रही और शुक्रवार को गोरखपुर से मैलानी आने वाली गोमती एक्सप्रेस भी मैलानी नहीं आई। जबकि, मैलानी से गोरखपुर की ओर ट्रेन को रवाना कर दिया गया, जिससे यात्री दुविधा में रहे।
स्टेशन अधीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मैलानी-गोरखपुर गोमती एक्सप्रेस को गोरखपुर की ओर रवाना करने का आदेश मिलने के बाद इसे यहां से रवाना किया गया। उधर, रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता का कहना है कि मैलानी-गोरखपुर ट्रेन को सिर्फ बृहस्पतिवार को निरस्त करने के लिए कहा गया था। रेलवे अधिकारियों में आपसी सामंजस्य न होने से यात्रियों में दुविधा की स्थिति रही। संवाद