फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गैरहाजिर 66 कर्मियों पर कार्रवाई की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लोकसभा चुनाव के प्रशिक्षण में 124 कर्मचारी गैरहाजिर थे। गैरहाजिर कर्मचारियों को शुक्रवार को प्रशिक्षण का अंतिम मौका दिया गया, लेकिन फिर भी 66 कर्मचारी प्रशिक्षण लेने नहीं पहुंचे। अब उनपर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बेसिक शिक्षा विभाग के 55 कर्मचारी है। वहीं माध्यमिक के तीन, सिंचाई विभाग के तीन, पंचायत के पांच कर्मचारी गैरहाजिर रहे। जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी ने बताया कि डीएम के निर्देशानुसार गैर हाजिर कर्मचारियों की सूची तैयार कर कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा जा चुका है। 12 मई को पोलिंग पार्टियों की रवानगी तक अगर यह कर्मचारी नहीं पहुंचते हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें