फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कदम-कदम पर गड्ढे, खोजनी पड़ रही सड़क

Fri, 19 Sep 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शहर की बस स्टेशन रोड का हाल। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बरसात में शहर की सड़कों की हालत बदतर हो गई है। मुख्य मार्गों पर कदम-कदम पर गड्ढे हैं। मोहल्लों का हाल तो और भी बुरा है। ऐसे में यहां सड़क खोजनी पड़ रही है। हादसे की आशंका के बावजूद जिम्मेदार अफसर मौन हैं।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टेशन रोड, कचहरी मार्ग, इमली चौराहे से मेला मैदान मार्ग, गढ़ी रोड, आर्यकन्या चौराहा, हाथीपुर बक्शा मार्केट वाली रोड और महेवागंज की बालूडीहा मार्ग की स्थिति तो इतनी खराब है कि यातायात रोजाना बाधित हो रहा है। त्योहार का सीजन नजदीक है। ऐसे में शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है।जर्जर सड़कों पर यातायात का दबाव और बढ़ेगा। जगह-जगह खुदी और टूटी सड़कों के कारण लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं और पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है।

लोगों का कहना है कि मोहल्लों की कुछ सड़कें मुख्य मार्गों से मिलती हैं। इन सड़कों की मरम्मत बहुत जरूरी है। हालांकि, नगर पालिका की मानें तो बारिश की वजह से सड़कों का काम रुका है। बारिश खत्म होते ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सीएम के निर्देशों के बाद प्रशासन के सामने बढ़ी चुनौती :
बीते मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशभर की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण कराने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों से पहले सभी प्रमुख मार्ग दुरुस्त कर दिए जाएं। खासतौर पर हाईवे, एक्सप्रेसवे, ग्रामीण मार्ग और नगरीय क्षेत्र की सड़कें प्राथमिकता में रहेंगी। सीएम ने साफ किया है कि त्योहारों के दौरान आमजन को असुविधा न हो, इसके लिए विभागीय अधिकारी तेजी से कार्य करें।
-

बाजार में ग्राहक आते हैं तो सबसे पहले टूटी-फूटी सड़कों से परेशान होते हैं। त्योहारों पर तो भीड़ और बढ़ेगी। अगर सड़कों की मरम्मत समय पर न हुई तो लोगों को बहुत दिक्कत होगी।
-प्रदीप जायसवाल, दुकानदार



बच्चों को स्कूल छोड़ने और खरीदारी करने में रोजाना दिक्कत होती है। गड्ढों से होकर निकलना मुश्किल हो गया है। त्योहारों से पहले सरकार को हर हाल में सड़कें दुरुस्त करानी चाहिए।
- मयंक शकुन अवस्थी, स्थानीय निवासी

बाहर जाने में हर दिन जाम और गड्ढों से जूझना पड़ता है। बाइक फिसलने का डर हता है। अगर मुख्यमंत्री ने आदेश दिए हैं तो अधिकारियों को गंभीरता से तुरंत काम शुरू कराना चाहिए।
-मृगांक शेखर, स्थानीय निवासी


हम लोग सारा दिन इन्हीं टूटी सड़कों पर चलते हैं। गड्ढों की वजह से ई-रिक्शा खराब हो जाता है। कमाई भी प्रभावित होती है। जब सड़कें सही होंगी, तभी लोगों को राहत मिलेगी।
- भोलू, स्थानीय निवासी
-
कार्ययोजना तैयार की जा रही है। त्योहारों से पहले सड़कें मरम्मत करवा दी जाएंगी, कुछ सड़कें फिर से बनेंगी। बजट भी आ चुका है, बारिश की वजह से काम शुरू नहीं कराया गया था।
- संजय कुमार, ईओ नगर पालिका लखीमपुर

शहर की बस स्टेशन रोड का हाल। संवाद

शहर की बस स्टेशन रोड का हाल। संवाद

शहर की बस स्टेशन रोड का हाल। संवाद

शहर की बस स्टेशन रोड का हाल। संवाद

शहर की बस स्टेशन रोड का हाल। संवाद

शहर की बस स्टेशन रोड का हाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें