फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दहेज के लिए विवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप

Fri, 19 Sep 2025 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के ग्राम तिगोड़वा निवासी घनश्याम अवस्थी की पत्नी आरती की इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता ने ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज के लिए आरती को मारने-पीटने और जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र के भटपुरा निवासी आशीष ने बताया कि उनकी 25 वर्षीय पुत्री आरती का विवाह थाना नीमगांव क्षेत्र के तिगोड़वा निवासी घनश्याम अवस्थी के साथ 24 नवंबर, 2019 को हुआ था। हैसियत के हिसाब से दान-दहेज दिया, लेकिन पति समेत अन्य ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज में चार पहिया गाड़ी और सोने की चेन की मांग कर आरती को प्रताड़ित करते थे।
18 अगस्त, 2025 को ससुराल वालों ने आरती को जहरीला पदार्थ पिला दिया। नीमगांव थानाध्यक्ष आदित्य कुमार मौर्या ने बताया कि इलाज के दौरान आरती की 15 सितंबर को मौत हो गई। नीमगांव पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया था और तहरीर के आधार पर आरोपी पति घनश्याम अवस्थी, सुनील, शकुंतला देवी, रवि प्रकाश और प्रीति देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना की जांच सीओ मितौली कर रहे हैं। शव का पोस्टमाॅर्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें