फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी में शामिल हुए 154 देशों के डाक टिकट

विज्ञापन
प्रदर्शनी का अवलोकन करते डाक अधीक्षक संजय गुप्ता।
विज्ञापन

सनातन धर्म बालिका कॉलेज में लगी प्रदर्शनी, कन्या पूजन कर मनाई विजयदशमी

लखीमपुर खीरी। सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को डाक टिकट संग्रह दिवस के अवसर पर डाक टिकट प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही कन्या पूजन कर विजय दशमी पर्व मनाया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का उद्घाटन डाक अधीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करने के दौरान छात्राओं को टिकटों का महत्व और पहली बार डाक टिकट कब और किस तरह प्रारंभ हुए इसके बारे में बताया।
इस मौके पर डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रबंधक डॉ. राकेश माथुर ने बताया कि देश के 155 देशों में महात्मा गांधी पर डाक टिकट जारी किए गए है, जिनमें 154 देशों के डाक टिकट इस प्रदर्शनी में मौजूद हैं। उन्होंने डाक टिकटों का संग्रह करने और इसके महत्व की जानकारी दी। इस दौरान पोस्टमास्टर नरेश चंद्र अग्रवाल, सहायक पोस्ट मास्टर रामदुलारे, सहायक डाक अधीक्षक अमित कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा नवरात्र की अष्टमी पर बुधवार को सनातन धर्म बालिका विद्या मंदिर में कन्या पूजन का कार्यक्रम हुआ। इसमें कॉलेज स्टाफ ने छात्राओं को फलाहार कराया। इसके बाद विजय दशमी मनाई गई। छात्राओं ने रावण का पुतला बनाकर दहन किया। प्रधानाचार्य शिप्रा बाजपेई ने नवरात्र एवं विजय दशमी के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें