फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार से शुरू होगा पोलियो अभियान, डीएम ने रवाना की जागरूकता रैली

विज्ञापन
पोलियो जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम महेंद्र बहादुर सिंह।
विज्ञापन
1912 बूथ बनाए गए, 1357 टीमें घर-घर जाकर पिलाएंगी पोलियो खुराक
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जिले में 20 मार्च से शुरू हो रहे पोलियो अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, सीडीओ अनिल कुमार सिंह एवं सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने जीआईसी में झंडी दिखाकर रैली रवाना की।
डीएम ने कहा कि 20 से 26 मार्च तक जिले भर में अभियान चलाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए जिले भर में बूथ बनाए जाएंगे। पहले दिन इन बूथों पर और उसके बाद घर-घर जाकर पोलियो खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान कोई भी बच्चा पोलियो खुराक पीने से वंचित न रहने पाए।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि अभियान के तहत 1912 बूथ बनाए गए हैं। वहीं 1357 टीमों को घर-घर जाकर पोलियो खुराक पिलाने के लिए गठित किया गया है। इसकी निगरानी के लिए 375 सुपरवाइजर एवं 113 ट्रांजिट टीम और 71 मोबाइल टीमें शामिल है। इसके बाद डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जीआईसी से रैली रवाना की। इसमें छात्र छात्राएं हाथों में जागरूकता संदेश लिखी पट्टियां लेकर नगरवासियों और राहगीरों को जागरूक कर रहे थे। प्रमुख मार्गों से होते हुए रैली वापस जीआईसी पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर, डीआईओएस ओम प्रकाश त्रिपाठी, एसीएमओ डॉ. अश्विनी कुमार, एसीएमओ डॉ. बीपी पंत, जीआईसी प्रधानाचार्य विपिन कुमार मिश्र सहित स्वास्थ्य कर्मी और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें