फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकेले घूम रहे बालक को पुलिस ने परिजन से मिलवाया

विज्ञापन
पलिया थाने में बालक के साथ उसका पिता परिजन व पुलिस टीम। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
मझगईं। नौगवां कस्बा में रात्रि गश्त के दौरान चौकी इंचार्ज व पुलिस टीम को एक सात वर्षीय बालक अकेले घूमता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस ने जानकारी कर उसे परिजन से मिलाया। शुक्रवार रात नौगवां कस्बा में गश्त के दौरान मझगईं चौकी इंचार्ज हनुमंत लाल तिवारी व पुलिस टीम को एक सात वर्षीय बालक अकेले घूमता दिखाई दिया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने जानकारी की तो बालक ने बताया कि उसका नाम करन सिंह पुत्र सुरेश कुमार निवासी पढ़ुआ निघासन का रहने वाला है। घर से भटककर वह नौगवां में आ गया है। ठंड से ठिठुर रहे करन को लेकर चौकी इंचार्ज ने जाकेट, जूते-मोजे व टोपी आदि दिलाने के बाद उसके परिजन से संपर्क किया और शनिवार को पिता व अन्य परिजन के सुपुर्द में बालक को किया है।
पिता सुरेश ने बताया कि उसका पुत्र देर शाम को घर से लापता हो गया था। इसके बाद काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। पुलिस के संपर्क करने के बाद पुत्र के बारे में सही जानकारी हो सकी। पुलिस को करन के पिता ने धन्यवाद दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें