फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ बच्चे, 55 किशोर सहित 300 लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में शुक्रवार को 300 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें नौ बच्चे और 55 किशोर किशोरियां शामिल हैं। शुक्रवार को 300 संक्रमित मिलने के बाद जिले में कोरोना एक्टिव की संख्या 1358 हो गई है। उधर, स्वास्थ्य महकमें की देखरेख में 2015 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 503 लोगों की जांच रिपोर्ट मिली। इसमें 248 पॉजिटिव और 255 लोग नेगेटिव मिले। उधर, एंटीजेन जांच में 40 एवं निजी लैब की रिपोर्ट में 12लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इससे शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 300 पुहंच गया। इससे जिले में अब तक संक्रमितों की संख्या 3378 हो गई है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में 2015 संक्रमित घर पर रहकर ही स्वस्थ हो चुके हैं। शुक्रवार को मिले संक्रमितों में एक से दस साल तक के नौ बच्चे एवं 11 से 20 साल तक के 55 किशोर किशोरियों शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें