फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने रोडवेज बसों का रूट किया डायवर्ट

विज्ञापन
शहर में बदले हुए मार्ग से निकलतीं रोडवेज बसें।
विज्ञापन
शहपुरा कोठी चौराहा से डीसी रोड होकर चलाई गईं बसें
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। दीपावली को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने रोडवेज बसों का रूट डायर्वट कर दिया है। इससे मंगलवार को रोडवेज बसों का संचालन गुरुगोविंद सिंह तिराहे से जेल गेट, शहपुरा कोठी से नौरंगाबाद चौराहा से सौजन्या तिराहा होकर हुआ।
विज्ञापन

पांच दिवसीय दीपोत्सव को लेकर सोमवार से ही गुरुगोविंद सिंह तिराहा और इसके आसपास लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों, चूरा खील मीठे खिलाने से लेकर मिट्टी के दीपक आदि की दुकानें सज गई हैं। इससे रोडवेज बसों से लेकर लोगों का पैदल तक निकलना मुश्किल हो रहा था। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने बसों का रूट डायर्वट कर दिया। इस कारण मंगलवार को रोडवेज बसों का संचालन गुरुगोविंद सिंह तिराहे से जेल गेट होते हुए शहपुरा कोठी चौराहा और फिर वहां से नौरंगाबाद से सौजन्या तिराहे से राजापुर होकर किया गया। यहां से लखनऊ, सीतापुर और गोला, शाहजहांपुर के लिए रवाना हुईं। उधर, मंगलवार को यात्रियों की भीड़ बढ़ने से रोडवेज बस अड्डे के सामने उन्हें बैठाने के लिए परिचालकों में आपाधापी मची रही। इससे दिन भर जाम की स्थिति बनती रही। एआरएम जोगेंद्र सिंह ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह से सौजन्या तिराहा पटरी दुकानें लगने से यातायात पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया। इससे बसों का संचालन परिवर्तित रूट से होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें