कार्यकर्ताओं की बैठक में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी बोले- दोषियों को सजा जरूर मिलेगी
निघासन (लखीमपुर खीरी)। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने मंगलवार को निघासन ब्लॉक के सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
उन्होंने कहा कि इस बार भी योगी के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है। उन्होंने तीन अक्टूबर को हुई घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि जिन दंगाइयों ने कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या की है, उनको सजा जरूर मिलेगी। वे किसान नहीं हैं, बल्कि वे किसान विरोधी हैं। अपने गलत एजेंडे में बाधा बनने से उनको भाजपा अच्छी नहीं लगती। वे दंगाई खालिस्तानी थे। उनको भिंडरावाले के कपड़े पहने सभी ने देखा है, जो हिंदुओं और सिखों के बीच दरार डालना चाहते हैं। सिख भी हमारे भाई हैं।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में लोगों की शिकायतें सुनकर अफसरों को निर्देश दिए। इसके बाद बरोठा गांव के बाढ़पीड़ितों को एसडीएम श्रद्धा सिंह के साथ तहसील प्रशासन की ओर से बाढ़ राहत किट बांटीं।