फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पुलिस पर चोरी कबूलवाने का आरोप, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। शहर में एक माह पूर्व व्यापारी के यहां हुई चोरी की घटना में एक व्यक्ति ने पुलिस पर घटना का जुर्म कबूल करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आठ नवंबर की रात कुम्हारन टोला निवासी स्क्रैप व्यापारी अशोक कुमार गुप्ता के यहां चोरी की बड़ी वारदात हुई थी। इस मामले में पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। घटना को लेकर मोहल्ला कुम्हारन टोला निवासी एक युवक का गोला पुलिस पर आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में युवक का कहना है कि वह दिल्ली में शीशे की कंपनी में काम करता है। पुलिस ने उसके परिवार वालों को टॉर्चर किया और उसे गोला बुलवाया। चार दिन तक कोतवाली में रखकर मारपीट करते रहे। पुलिस ने चोरी का जुर्म कबूल करने का दबाव बनाया। पुलिस ने उसके घर और उसकी ससुराल जाकर तलाशी भी ली, लेकिन कुछ भी नहीं मिला। उधर, प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मामले में हाईटेक जांच चल रही है। विधिक प्रक्रिया के तहत पूछताछ के लिए बुलाया गया था। जरूरत पड़ी तो फिर बुलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें