बांकेगंज। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गोला-बांकेगंज मार्ग पर बाइक सवार युवक की गन्ना भरे डनलप की चपेट में आकर मौत हो गई।
मैलानी थाना क्षेत्र के महरताला गांव निवासी सुनील कुमार का 25 वर्षीय पुत्र अर्जुन सोमवार रात 10 बजे के करीब बाइक से गोला अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती पत्नी को खाना देने जा रहा था। गोला-बांकेगंज मार्ग पर नगरा-सलेमपुर गांव के सामने उसकी बाइक गन्ना भरे डनलप में पीछे के हिस्से में टकरा गई। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थानाध्यक्ष हैदराबाद शिवाजी दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद