फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Rally: 'तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं सपा-कांग्रेस के शहजादे', हरगांव में बोले प्रधानमंत्री मोदी

Sun, 05 May 2024 05:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सीतापुर के हरगांव कस्बे में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने यहां से सीतापुर के साथ धौरहरा और खीरी सीट के सियासी समीकरण साधे। बता दें कि हरगांव धौरहरा लोकसभा क्षेत्र में आता है। महोली विधानसभा क्षेत्र भी धौरहरा में आता है। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Narendra Modi@Youtube
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर के हरगांव में आयोजित चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लखीमपुर खीरी और सीतापुर को यूपी का चीनी का कटोरा कहा जाता है, लेकिन सपा सरकार ने गन्ना किसानों की जिंदगी में कड़वाहट घोल दी। गन्ना चला जाता था, भुगतान नहीं होता था। ये सारी कमियां योगी सरकार ने दूर कर दी। गन्ना किसानों को जितना पैसा सपा बसपा ने अपने 10 साल में नहीं दिया था, उतना पैसा योगी ने सात साल में दे दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह इलाका केले की खेती का हब बने, इस पर भी हम काम कर रहे हैं। निघासन, धौरहरा मार्ग, गोला से शाहजहांपुर मार्ग का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि सीतापुर और लखीमपुर के लोग गर्व से कह सकते हैं कि हम किसी से कम नहीं। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस के शहजादे तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर काम करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में आरक्षण का कर्नाटक मॉडल लागू करना चाहती हैं। जब तब मोदी जिंदा है, धर्म के आधार पर आरक्षण होने नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्त्रीधन मंगलसूत्र पर सपा और कांग्रेस वालों की नजर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर जिले से लगा हुआ है हरगांव 
सीतापुर का हरगांव कस्बा लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर लखीमपुर जिले की सीमा से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर है। धौरहरा लोकसभा सीट में होने के साथ ही यहां के लोगों का जिले से जुड़ाव भी है। हरगांव से लखीमपुर की दूरी सीतापुर की अपेक्षा कम है। 

प्रधानमंत्री की चुनावी सभा को सीतापुर, धौरहरा और खीरी लोकसभा सीट के चुनावी समीकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। यही वजह है कि सीतापुर और लखीमपुर शहर के बजाय हरगांव कस्बे को प्राथमिकता दी गई। प्रधानमंत्री की चुनावी सभा में दोनों जिलों के लोग पहुंचे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें