फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने लखनऊ में जीता सोना-चांदी

विज्ञापन
पुरस्कृत खिलाड़ी।
विज्ञापन
चैंपियनशिप का उद्घाटन डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने किया
विज्ञापन

जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार
गोला गोकर्णनाथ। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुई चार दिवसीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नगर की एलीट ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और सिल्वर गोल्ड मेडल जीते।
एलीट एकेडमी के कोच शहबाज अली ने बताया कि उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से कराई गई चार दिवसीय स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई मेमोरियल ताइक्वांडो पुमसे और क्योरगी चैंपियनशिप में एलीट ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ियों ने 35 मेडल जीते। चैंपियनशिप का उद्घाटन डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने किया। समापन पर मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस चैंपियनशिप में एलीट ताइक्वांडो एकेडमी गोला के प्रांजल गुप्ता, अनमोल यादव, मलाइका नाज, दिव्या सिंह, सुमायल महमूद, दिलशाद हुसैन, वली उल्ला मंसूरी, रुद्राक्ष पटेल, अहाना, पेयर पुमसे में आर्यन चौधरी, दिव्या सिंह, अनमोल यादव, प्रांजल गुप्ता, ग्रुप पुमसे में अनमोल यादव, साक्षी राज, मयूरी चौहान, शिवा गुप्ता, शरद सिंह, वलीउल्ला मंसूरी ने गोल्ड मेडल जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रितिक पटेल, आतिका नाज, दिव्या सिंह, मयूरी चौहान, राखी पटेल, मनीषा भारती, अगम कुमार ने सिल्वर मेडल तथा आर्यन चौधरी, आदेश शुक्ला, मलाइका नाज, साक्षी राज, खादिजा महमूद, फजायल महमूद, अनन्या, जीशान खान, रक्ष पटेल, शिवांशू गुप्ता ने कांस्य पदक जीतकर गोला का नाम रोशन किया। कोच शहबाज अली को रैफरी का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें