फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों के बाहर किए जाएंगे गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर के फोटो चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कानपुर में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद पुलिस एक्शन में है। मैलानी में शराब माफिया वेद प्रकाश उर्फ वेदू के खिलाफ संपत्ति जप्त करने और टिन शेड ध्वस्त करने की कार्रवाई के बाद अब हिस्ट्रीशीटरों और गैंगस्टरों की फोटो थानों के बाहर चस्पा की जाएंगी। इसके लिए एसपी पूनम के निर्देश पर थाना स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन

कानपुर की घटना के बाद शासन ने अपराधियों पर नकेल कसने के आदेश जिले के पुलिस कप्तानों को दिए थे। एसपी के निर्देश पर जिले के 23 थानों से टॉप टेन हिस्ट्रीशीटरों की सूची बनवाई गई है। थाना स्तर पर तैयार सूची में से जिले के टॉपटेन हिस्ट्रीशीटरों और माफिया भी पुलिस ने चिह्नित कर लिए हैं। सूची में पहले नंबर पर थाना मैलानी की सांसिया कॉलोनी निवासी वेदप्रकाश उर्फ वेदू का नाम है। एसपी ने मंगलवार को एक प्लाटून पीएसी, गोला और मोहम्मदी के एसडीएम के साथ सांसिया कॉलोनी पहुंचकर शराब माफिया वेदू के टिनशेड पर बुलडोजर चलाकर घर ध्वस्त करा दिया। ट्रैक्टर, बाइक, हैंरो आदि सामान कब्जे में लेकर मैलानी पुलिस को सौंप दिया था। इस कार्रवाई के बाद पुलिस अब गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर के फोटो थानों की दीवारों पर चस्पा करने जा रही है। इसको लेकर थाना स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है।

टॉपटेन सूची में शामिल हैं यह अपराधी
1. वेदप्रकाश उर्फ वेदू निवासी सांसिया कॉलोनी थाना मैलानी
2. अंशू मिश्रा निवासी शिव कॉलोनी कोतवाली सदर
3. रवि शुक्ला उर्फ गुड्ड निवासी चतुरैया थाना महोली जिला सीतापुर
4. अशोक शर्मा निवासी वैदाखेड़ा थाना हैदराबाद
5. अनिल सिंह निवासी बिल्लाई थाना नीमगांव
6. जाबिर निवासी त्रिकोलिया थाना ईसानगर
7. कंतऊ निवासी दामू बेहड़ थाना ईसानगर
8. विजय सिंह निवासी रघुनगर थाना चंदनचौकी
9. शेरा उर्फ श्याम सिंह निवासी सहतेपुरवा थाना निघासन
10. सलमान निवासी बाजारपुरवा थाना सिंगाही

जिले के सभी हिस्ट्रीशीटरों, माफिया और गैंगस्टरों की फोटो थानों के बाहर चस्पा किए जाएंगे। इसके लिए सभी थानेदारों को आदेश दिए गए हैं। गैंगस्टरों, माफिया और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पूनम, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें