फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल ऑडिट टीमों को प्रशिक्षण का रास्ता साफ

Mon, 08 Aug 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नए सदस्यों को तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण देंगे
विज्ञापन

पुराने सदस्यों को एक दिन का व्यावहारिक प्रशिक्षण 
मनरेगा और इंदिरा आवास योजना के तहत हुए कार्यों के स्थलीय सत्यापन के लिए गठित सोशल ऑडिट टीमों को शीघ्र ही जिला स्तरीय प्रशिक्षण केंद्र पर तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। जबकि पुराने सदस्यों (प्रशिक्षण प्राप्त) को भी एक दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद कैलेंडर के अनुसार सोशल ऑडिट कार्य किया जाएगा। 
वर्ष 2016-17 में गठित सोशल ऑडिट टीमों को अब तक प्रशिक्षण नहीं दिया जा सका था, जिससे सोशल ऑडिट कार्य ठप चल रहा है। हालांकि सोशल ऑडिट निदेशालय ने 28 जुलाई 2016 को सोशल ऑडिट कार्य के लिए रोस्टर जारी कर तिथियों का निर्धारण कर दिया था, जिसे सदस्यों को प्रशिक्षण न दिए जाने के चलते निरस्त कर दिया गया है। अब निदेशालय ने सोशल ऑडिट टीमों के सदस्यों को प्रशिक्षण देने के लिए आदेश जारी कर दिया है। जिला स्तरीय प्रशिक्षण केंद्र पर प्रशिक्षणार्थियों के ठहरने, जलपान, भोजन और पाठ्य सामग्री की व्यवस्था एसआईआरडी के नामित अधिकारी कराएंगे। इसके अलावा प्रशिक्षणार्थियों को आने-जाने के लिए 100 रुपये यात्रा व्यय भी दिया जाएगा। एक बैच में 50 सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान एक दिन का व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए संबंधित बीडीओ के सहयोग से किसी चयनित ग्राम पंचायत का भ्रमण भी कराया जाएगा। 
विज्ञापन


छह ब्लाकों के सदस्य होंगे शामिल
तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के लिए अभी छह ब्लाकों को चयनित किया गया है, जिसमें बिजुआ, धौरहरा, ईसानगर, कुंभी (गोला), मितौली और लखीमपुर ब्लाक शामिल है। शेष नौ ब्लाकों के लिए बाद में कार्यक्रम जारी किया जाएगा। बिजुआ और धौरहरा के नए सदस्यों के लिए 11 से 13 अगस्त, ईसानगर और कुंभी के लिए 22 से 24 अगस्त, लखीमपुर और मितौली ब्लाक के लिए 29 से 31 अगस्त 2016 की तिथियां निर्धारित की गई हैं। जबकि पुराने सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण 16 और 19 अगस्त को होगा। 
विज्ञापन


प्रशिक्षण की सूचना टीम के सदस्यों को दी जा रही है। इसके लिए संबंधित ब्लाकों के बीडीओ को पत्र जारी किया है, जो ब्लाक कोआर्डिनेटर की माध्यम से टीमों को प्रशिक्षण की जानकारी देंगे। 
-अनिल कुमार सिंह, डीडीओ/नोडल अधिकारी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें