फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग्रह अमीनों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही

Mon, 08 Aug 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
hartal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रशासन से वार्ता विफल, अमीनों ने किया जोरदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संग्रह अमीन अशोक श्रीवास्तव के हत्यारों की अब तक गिरफ्तारी न होने के विरोध में उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ का धरना प्रदर्शन सोमवार को सातवें दिन भी जारी रहा। जिले भर के संग्रह अमीन नसीरुद्दीन मौजी भवन के प्रांगण में इकट्ठा हुए और नारेबाजी करते हुए उन्होंने प्रदर्शन किया। उधर कई दिनों से चली आ रही हड़ताल के बाद सोमवार को एडीएम एसपी सिंह ने संघ के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया। वार्ता में कोई हल न निकलने पर संग्रह अमीनों ने अपनी मांगे पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय किया। 
उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ ने मांग की कि वसूली के लिए जाते समय संग्रह अमीन अशोक श्रीवास्तव की हुई हत्या के मामले में आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। मामले की न्यायिक जांच कराई जाए। अमीनों की मांगों पर वार्ता के लिए सोमवार को संग्रह अमीन संघ के प्रतिनिधि मंडल ने एडीएम से वार्ता की। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष प्रमोद कुमार, कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रामचंद्र वर्मा और सुखराज सिंह, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष महंत सिंह, एसके सिंह और जिला मंत्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव शामिल रहे। वार्ता सफल न होने पर हड़ताल जारी रखने का फैसला किया गया। मांगों पर प्रशासन की चुप्पी से संग्रह अमीनों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नसीरुद्दीन मौजी भवन में हुई धरना सभा में राम कुमार यादव, बलराम सिंह, सुरेश चंद्र शुक्ल, बाबूराम चौधरी, राजेंद्र पुष्कर, अरुणेश मिश्र, लक्ष्मण यादव, सर्वेश त्रिवेदी, अनंगपाल सिंह, , रमेश सिंह, अशोक वर्मा, भगवान बख्श सिंह, राजसरन सिंह, सुरेद्र पाल, लालता प्रसाद, रमेश, हरिनाथ, राम औतार, अनिल श्रीवास्तव, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें