फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में पलिया ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
कबड्डी खेलते छात्र।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने सबका मोहा मन, डीएम-एसपी ने किया पुरस्कृत
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। पुलिस लाइंस में दो दिन से चल रही जनपदीय बेसिक शिक्षा व कस्तूरबा गांधी विद्यालय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का समापन सोमवार को धूमधाम से हुआ। खेल प्रतियोगिताओं में पलिया ब्लॉक ओवरऑल चैंपियन बना। वहीं द्वितीय स्थान पर रहकर निघासन ब्लॉक ने रनरअप का खिताब जीता। पलिया ब्लॉक के सचिन को व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं में चैंपियनशिप का खिताब मिला। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी संजीव सुमन ने विजेता टीमों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया।
पुलिस लाइंस में समापन समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, विशिष्ट अतिथि एसपी संजीव सुमन व नगर पालिका अध्यक्ष निरुपमा मौनी बाजपेई ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर की। कार्यक्रम में परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने खेलों के साथ-साथ योग प्रदर्शन, एकांकी, समूहगान व थारू संस्कृतिसे संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसने अतिथियों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष निरुपमा मौनी बाजपेई, एसपी संजीव सुमन व डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बच्चों के प्रदर्शन की प्रशंसा की। उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। ईसानगर के बच्चों के द्वारा पर्यावरण प्रदूषण को लेकर प्रस्तुत एकांकी, रिसोर्स सेंटर के बच्चों और बसलीपुर ग्रंट की छात्रा खुशी की प्रस्तुति की सराहना की गई। डीआईओएस ओपी त्रिपाठी, बीएसए डॉ लक्ष्मीकांत पाण्डेय, बीईओ बिजुआ समेत कई शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने बच्चों को नगद पुरस्कार दिए। नगर पालिका अध्यक्ष ने बच्चों को नियमितरूप से पसंदीदा खेल खेलते रहने की सलाह दी। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए विभाग को धन्यवाद दिया। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने अतिथियों का आभार जताया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों, शिक्षक संघों, शिक्षकों व बच्चों को धन्यवाद दिया।
खेलों में छात्र-छात्राओं ने ऐसे लहराया परचम
प्राथमिक स्तर की 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में पलिया के संजीव, नकहा के लकी, लखीमपुर के अखिल राज क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कुंभी की अलीशा, नकहा की मैसर जहां, बेहजम की संतोषी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में पलिया के संजीव, कुंभी के अरबाज, नकहा के आसिफ क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में निघासन की दिव्यांशी, नकहा की फरहीन, मितौली की आकृति क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। कबड्डी में पलिया की टीम विजेता बनी, जबकि निघासन की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में भी पलिया की टीम विजेता और मोहम्मदी की टीम उपविजेता रही। 400 मीटर दौड़ में पलिया के संजीव, नकहा के आसिफ, फूलबेहड़ के सफीक क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में नकहा की फरहीन, मितौली की निधि, निघासन की मीना क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। ऊंची कूद बालक वर्ग में पसगवां के मोनू सिंह, नगर क्षेत्र के रवि कुमार, बिजुआ के आकाश सरकार क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में नकहा की उजमा, फूलबेहड़ की सरिता, मितौली की रिसू क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। योगासन में बिजुआ, बांकेगंज व रमियाबेहड़ क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहा। खो-खो में निघासन विजेता और बांकेगंज उपविजेता बना। बालिका वर्ग में निघासन विजेता और ईसानगर की टीम उपविजेता रही। लोकनृत्य में मितौली, निघासन व मोहम्मदी की टीमें क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। एकांकी में मोहम्मदी प्रथम और ईसानगर की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें