फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में कूड़े-कचरे से बनेगी कार्बनिक खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट (ओडीएफ प्लस) के तहत गांवों में विभिन्न योजनाओं पर जल्द काम शुरू कराने के लिए पंचायत राज विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। गांवों में घरों से निकलने वाले कूड़ा-कचरे से कार्बनिक खाद बनाने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में 10-10 सामुदायिक कंपोस्ट पिट बनाए जाएंगे, जिसके संबंध में डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने सभी एडीओ पंचायत को निर्देश दिए हैं। वहीं बांकेगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत तेंदुआ में घरों से निकलने वाले ग्रे-वाटर का ट्रीटमेंट करने के लिए तालाब बनाया जाएगा।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के पहले चरण में गांवों को ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) करने के लिए शौचालय बनाए जा रहे हैं तो वहीं घरों से निकलने वाले गंदे पानी और कूड़ा कचरे का भी उचित प्रबंधन करने के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत काम शुरू हो गया है।
डीपीआरओ ने बताया कि अभी शुरुआत में 15 ब्लॉकों में 150 सामुदायिक कंपोस्ट पिट बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें घरों से निकलने वाले कूड़ा-कचरे से कार्बनिक खाद बनाई जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक छोटे किसान का चयन करके वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने के लिए सीमेंटेड गड्ढा बनवाया जाएगा। जिन गांवों में नालियां नहीं हैं और गंदा पानी सड़कों पर बहता है तो उनमें सोख्ता गड्ढे बनवाए जाएंगे। इसके लिए ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि बांकेगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत तेंदुआ में घरों से निकलने वाले ग्रे वाटर का ट्रीटमेंट करने के लिए तालाब बनवाया जाएगा, जिसका स्टीमेट तैयार किया जा रहा है। इसमें पूरे गांव का पानी गिराया जाएगा और पानी का ट्रीटमेंट कराने के साथ ही मछली पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें