यूपी बोर्ड से संबंद्घ हैं जिले के 192 विद्यालय
सीबीएसई, आईसीएससी व अन्य बोर्ड से संबंद्घ हैं 55 स्कूल
लखीमपुर खीरी। सुप्रीम कोर्ट ने सभी बोर्डों को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन कराने के निर्देश दिए हैं। जिले में यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएससी सहित अन्य बोर्ड से करीब 247 विद्यालय संबद्द हैं। इनमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के करीब एक लाख दस हजार छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। छात्रों और प्रधानाचार्यों का कहना है कि पढ़ाई हो या फिर परीक्षा ऑफलाइन ही बेहतर है। न तो ऑनलाइन पढ़ाते बनता है और न ही बच्चों को पढ़ते।
जिले में बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू हो चुकी हैं। अधिकतर विद्यालयों में कोर्स पूरा होने के साथ प्री बोर्ड परीक्षाएं तक संपन्न हो चुकी हैं। स्कूलों में छात्रों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराने के लिए कोर्स का रिवीजन कराया जाना लगा है। इस बार चुनाव के कारण बोर्ड परीक्षाएं मार्च के अंत में या फिर अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। ऐसे में ऑफलाइन परीक्षा होने की स्थिति स्प्ष्ट होने से छात्र छात्राओं से लेकर प्रधानाचार्य व शिक्षक तक खुश हैं। शिक्षकों का कहना है कि तीसरी लहर में भी एक माह विद्यालय बंद रहे हैं। पिछले दो वर्षों की ऑनलाइन पढ़ाई का प्रभाव अब दिख रहा है। छात्रों में लिखने से लेकर याद करने की क्षमता भी प्रभावित हुई है। छात्र नियमित विद्यालय तक नहीं आ रहे हैं, जबकि बोर्ड परीक्षा सर पर है।
जिले में विद्यालय की स्थिति
बोर्ड- स्कूल- परीक्षार्थी
यूपी -192- 98000
सीबीएसई- 40- 5000
आईसीएसई- तीन-800
अन्य बोर्ड- 12- 6200