फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वयोश्री से वृद्धजनों, एडिप योजना से दिव्यांगों को मिलेंगे उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
31 अगस्त तक कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए कराएं निशुल्क आवेदन : डीएम
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए वयोश्री और दिव्यांगों के लिए एडिप योजना संचालित की जा रही है। इसके लिए कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से इच्छुक पात्रों को 31 अगस्त, 2021 तक पंजीकरण कराना होगा।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने वयोश्री व एडिप योजना के क्रियान्वयन के संबंध में अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने सभी एसडीएम व बीडीओ को निर्देश दिए कि एडिप योजना के तहत ऐसे दिव्यांगजन जिनकी दिव्यांगता का प्रतिशत न्यूनतम 40% हो और पिछले तीन वर्षों में उपकरण प्राप्त नहीं किए हों। ऐसे पात्र दिव्यांगों की लेखपाल और ग्राम पंचायत सचिव अपनी तैनाती वाली ग्राम पंचायतों में सूची तैयार करें और उनका सीएससी पर पंजीकरण कराएं।
विज्ञापन

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी वीरपाल ने बताया कि राष्ट्रीय वयोश्री योजना में पंजीकरण के लिए उम्र के साक्ष्य के रूप में आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र जो कि राजस्व विभाग या सांसद/विधायक द्वारा जारी किए गए हों। लाभार्थी को पंजीकरण के समय आवश्यकतानुसार उपकरण भी अंकित करना जरूरी है। एडिप योजना के तहत भी कॉमन सर्विस सेंटर पर पंजीकरण कराना होगा। इसके साथ आधार कार्ड, न्यूनतम 40% दिव्यांगता का प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र जो कि राजस्व विभाग या सांसद विधायक के स्तर से जारी हो अपलोड करना होगा।
वयोश्री योजना में मिलेंगे 26 उपकरण
राष्ट्रीय वयोश्री योजना के जरिए कुल 26 तरह के उपकरण बांटे जाएंगे, जिनमें समायोजन छड़ी, छड़ी, एल्वो वैशाखी, वैशाखी, ट्राइपोड, टेट्रापोड, फोल्डिंग वॉकर, नजर का चश्मा, बीटीई (कान की मशीन) व उसकी बैटरी, फोल्डिंग व्हीलचेयर, कृत्रिम दांत, बत्तीसी, व्हीलचेयर (कमोड सहित) फुट केयर किट (फ्लेक्सी जेल मोजे, सॉक्स संलयन, सिलिकॉन धूप में सुखाना पूरा पैर/टखने) चेयर/स्टूल कमोड सहित, स्पाइनल सपोर्ट सिलिकॉन फोम तकिया, नी ब्रेस लंबो सैकरल बेल्ट, छड़ी सीट सहित सर्वाइकल कॉलर वाकर/रोलेटर (ब्रेक सहित) शामिल है।
विज्ञापन

एडिप में 72 प्रकार के मिलेंगे उपकरण
एडिप योजना से बच्चों के लिए ट्राई साइकिल, ट्राई साइकिल कन्वेंशनल लेफ्ट हैंड, वयस्कों के लिए ट्राई साइकिल, बच्चों व वयस्क के लिए फोल्डिंग व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, मोटराइज्ड व्हीलचेयर, मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, बच्चों व वयस्कों के लिए एल्वो वैशाखी, वैशाखी, छड़ी, ब्रेल केन, ब्रेल स्लेट, ब्रेल किट, बच्चों व वयस्कों के लिए रोलेटर, कोलार सर्जिकल सॉफ्ट मेडम, बीटीई (कान की मशीन) व उसकी बैटरी, एमएसआईईडी किट, सीपी चेयर, एडीएल किट, सेल फोन, स्मार्ट गेम, स्मार्टफोन, टेबलेट, डेजीपयर, कैलीपर्स एवं कृतिम उपकरण सहित कुल 72 उपकरण शामिल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें