फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा सेमिनार में अधिकारियों ने जीएसटी के फायदे समझाए

विज्ञापन
सेमिनार में जीएसटी रिटर्न भरने की जानकारी देते अधिकारी।
विज्ञापन
व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हेल्प डेस्क खुली
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जीएसटी पंजीयन की संख्या बढ़ाने व व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए वाणिज्य कर विभाग ने बुधवार को मेगा सेमिनार की। इसमें जीएसटी रजिस्ट्रेशन से मिलने वाले लाभों के बारे में व्यापारियों को जानकारी दी गई। एडीशनल कमिश्नर भूपेंद्र शुक्ला ने कहा कि कार्यालय में व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण कराने के लिए बृहस्पतिवार से जीएसटी हेल्प डेस्क काम करना शुरू कर देगा।
विज्ञापन

शहर के एक होटल में हुए सेमिनार में विशिष्ट अतिथि के तौर पर व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य महेश पुरी शामिल हुए। ज्वाइंट कमिश्नर राज्यवर्धन सिंह ने जीएसटी पंजीयन को लेकर भ्रांतियों को दूर किया। व्यापार मंडल पदाधिकारियों से जीएसटी पंजीकरण बढ़ाने में सहयोग मांगा। श्री प्लाईवुड प्रोडक्स्टस एसोसिएशन ने जीएसटी से संबंधित समस्याएं उठाईं। तो अधिकारियों ने 10 लाख की बीमा योजना, फेसलेस व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। बैठक में डिप्टी कमिश्नर महेंद्र प्रताप सिंह यादव, वीरेंद्र पाल सिंह, व्यापारी सुरक्षा फोरम के श्याम कुमार तिवारी, प्रदीप गुप्ता, रवि भूषण साहनी, अजय भल्ला, गोपाल अग्रवाल, आनंदी अग्रवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें