फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल में अब गन्ना छंटाई के  लिए बगौड़ी नहीं चलेगी

Sun, 06 Nov 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बोर्ड बैठक में डायरेक्टर सिराजुददीन की मांग पर उठाया गया कदम
विज्ञापन

मिल चलने के 15 दिन में होगा डिफर का भुगतान, कई और निर्णय
सहकारी गन्ना विकास समिति की बैठक में तमाम मुददों पर विचार विमर्श हुआ। जिसमें डायरेक्टर सिराजुददीन की मांग पर चीनी मिल में किसानों के गन्ने में छंटाई के दौरान चलाई जाने वाली बगौड़ी पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही मिल अधिकारियों ने बोर्ड को बताया कि मिल चलने के 15 दिन के भीतर समस्त डिफर का भुगतान कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

समिति चेयरमैन विकास कपूर विक्की की अध्यक्षता और विशेष सचिव बीपी श्रीवास्तव के संचालन में हुई बैठक में चीनी मिल की ओर से प्रबंधक गन्ना ओपी चौहान शामिल रहे। बैठक में तय किया गया कि वार्षिक बैठक 27 नवंबर को होगी। उसकी तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। चेयरमैन श्री कपूर, वाइस चेयरमैन फरजंद अली बिंदु मियां आदि ने घटतोली पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा। चीनी मिल अधिकारियों ने कहा कि रिजेक्ट वैरायटी की पर्चियां 20 नवंबर के बाद जारी की जाएंगी। बैठक में पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह सुक्खा, पूर्व पालिकाध्यक्ष व डायरेक्टर महमूद हुसैन खां, तरसेम सिंह, गुरुदेव सिंह जीवन सिंह, रामनरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें