नगर के दून पब्लिक स्कूल के छात्र/छात्राओं ने उड़ान कार्यक्रम के तहत गांव-गांव जाकर गरीब परिवारों से मिलकर उनके बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की । स्कूल प्रबंधन ने उन्हें पुस्तकें, कापी, बिस्कुट आदि बांटे।
कार्यक्रम की कोआर्डिनेटर अमनदीप कौर ने बताया कि अज्ञानता के कारण बहुत सी माताएं अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज कर मजदूरी में लगा देती हैं। इस प्रथा को हम सभी को मिलकर दूर करना है। तभी संपूर्ण विकास संभव हो सकेगा। बच्चे ही देश का भविष्य हैं। इन्हें अच्छी शिक्षा देकर अब्दुल कलाम बनाया जा सकता है। इसके बिना विकास की बात बेमानी है। इस अवसर पर प्रबंधक डॉ. गुरेमेजर सिंह, प्राचार्य शमा जैदी, डायरेक्टर सुरेंद्र कौर, विमल अवस्थी, स्वाती सिंह, पल्लवी पांडे, संजय सक्सेना आदि ने इस कार्य में सहयोग किया।