फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनगवां मंडी में अब नहीं होगा कोई निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
थारू सीमा पर स्थित मंडी में कुछ लोग करा रहे हैं दुकानों का निर्माण
विज्ञापन

गौरीफंटा। भारत-नेपाल सीमा पर थारू क्षेत्र के बनगवां मंडी में निर्माण कराए जाने की सूचना को लेकर पलिया एसडीएम और सीओ ने बनगवां मंडी पहुंचकर किसी प्रकार का निर्माण कार्य न कराए जाने को कहा है। ऐसा करने पर पट्टा खारिज करने की चेतावनी भी दी है।
बता दें कि थारू सीमा पर स्थित बनगवां मंडी में कुछ लोग दुकानों का निर्माण कार्य कराने की योजना बना रहे थे। इसमें थारू समुदाय के कुछ को रुपये का लालच देकर उनकी जमीन पर दुकानों का नया निर्माण कराए जाने की योजना थी। कुछ दुकानों का मैटेरियल भी तैयार हो चुका है। रातोंरात दुकानों का निर्माण कराने की योजना की सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार की देर रात एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, सीओ अभय प्रताप मल आदि ने गौरीफंटा कोतवाल सियाराम वर्मा के साथ बनगवां मंडी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बनगवां गांव में बने बारातघर में थारू और दुकानदारों के साथ बैठक की। एसडीएम ने कहा कि मंडी में किसी प्रकार का नवनिर्माण नहीं होगा और न ही किसी के बहकावे में आकर किसी को आप जमीन दें। ऐसा करने की स्थिति में पट्टा खारिज करने की चेतावनी भी एसडीएम ने दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें