- शहर सीमा से विधायक रामसरन ने निकाली रैली
- मोहम्मदी में पूर्व विधायक के नेतृत्व में विशाल रैली
सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए नवें दिन जोर शोर से साइकिल रैली निकाली गई। शहर सीमा पर लालपुर बैरियर से श्रीनगर विधायक रामसरन के नेतृत्व में निकाली गई साइकिल रैली को जिला पंचायत अध्यक्ष बंशीधर राज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उनके साथ विधानसभा क्षेत्र प्रभारी तृप्ति अवस्थी भी मौजूद रहीं। रैली अधारपुर, ढसरापुर, मनिकापुर, रुकुन्दीपुर, मन्योरा, बौठा, नरदौलपुरवा, नर्दवल, धौरहरा खुर्द, पचपेड़वा, किशुनुवापुर, मूर्तिहापुर, करनपुर, रजागंज होते हुए रमुवापुर में समाप्त हुई।
पलियाकलां। सपा प्रत्याशी अनीता यादव ने साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान साइकिल रैली ने पूरे नगर में घूमकर सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया, जिसमें सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, ब्लाक प्रमुख महेश राही, सपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष नरेश यादव, पूर्व चेयरमैन महमूद हुसैन खां, रेहान खान, फुरकान अंसारी, वहीद खां, राजेन्द्र यादव सहित तमाम सपा नेता मौजूद रहे।
संपूर्णानगर। साइकिल रैली की शुरुआत पलिया विधानसभा प्रत्याशी अनीता यादव ने की।
मझगईं। सपा विधानसभा उपाध्यक्ष नौगवां निवासी राजू चौरसिया के आवास से साइकिल रैली निकाली गई। रैली कस्बे से होते हुए बेला, मलिनियां, इटैया, बोझवा आदि गांवों तक गई।
बरवर। युवा खेलकूद कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष और मोहम्मदी से सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक आरए उस्मानी के नेतृत्व में समाजवादी जन संदेश साइकिल यात्रा निकाली गई। साइकिल यात्रा को कस्बे की पुलिस चौकी से सपा नगराध्यक्ष हिकमतुल्ला खां ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में सपा नेताओं ने क्षेत्र के गांव गलरई, भौनापुर, शाहपुर, मडैया, खुर्रमनगर पेकीपुर, गदमापुर, दुल्हापुर आदि गांवों में सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों एवं जनहित की योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। इस मौके पर प्रवीण पटेल, तौफीक खां, समीउल्ला कुरैशी, जमाल मंसूरी, उमर मंसूरी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जंगबहादुर गंज। सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल मोहम्मदी विधान सभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी हाजी डॉ. आरए उस्मानी के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई।
बम्हनपुर। सपा नेता हिमांशू पटेल ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कंधईलाल पुरवा आदि गांवों का साइकिल से दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सपा की उपलब्धियों का बखान किया। इस मौके पर सतीश, रमाकांत दीक्षित, राम बाबू, सूूरज आदि लोग मौजूद रहे।