फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार पुलिस कर्मियों को मिला साप्ताहिक अवकाश

Mon, 09 May 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-मोहम्मदी।
विज्ञापन
पु‌ल‌िस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- मॉडल के रूप में मोहम्मदी कोतवाली से शुरू हुआ प्रयोग
विज्ञापन

- प्रयोग सफल होने पर अन्य थानों में होगा लागू
एसपी की पहल पर पुलिस महकमे में पहली बार साप्ताहिक छुट्टी देने का प्रयोग कोतवाली मोहम्मदी से शुरू किया गया है। मॉडल के रूप में पहले दिन सोमवार को नौ पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश दिया गया। यदि यह प्रयोग सफल हुआ तो शीघ्र ही जिले के सभी थानों में इसे लागू किया जाएगा।
कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता में सीओ रामशंकर सिंह ने बताया कि कोतवाली में 48 पुरुष और दो महिला आरक्षी तथा 12 एसआई तैनात हैं। थाना क्षेत्र में पांच बीट तथा चार पुलिस चौकी रेहरिया, मूड़ानिजाम, अमीरनगर और मोहम्मदी नगर शामिल हैं। एसपी अखिलेश चौरसिया की पहल पर प्रभारी कोतवाल आनंद शाही ने पुलिस कर्मियों की साप्ताहिक छुट्टी की कार्य योजना तैयार की है। अगर यह प्रयोग सफल हुआ तो 24 घंटे की ड्यूटी से पुलिस कर्मियों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्हें एक दिन का अवकाश मिलने से बड़ी राहत मिलेगी। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि छुट्टी पर रहने वाले वाले पुलिसकर्मियों से कोई काम नहीं लिया जाएगा। छुट्टी देने के क्रम में हर बीट तथा हर चौकी से एक-एक आरक्षी और एक दरोगा को अवकाश दिया जाएगा। इस तरह नौ पुलिसकर्मी अवकाश पर रहेंगे। जिले में पहली कोतवाली मोहम्मदी है, जहां से यह योजना शुरू की गई है। सीओ ने बताया कि यदि यह कार्ययोजना ठीक ढंग से चल गई तो इसे जिले के अन्य थानों में भी लागू किया जाएगा और इसका प्रस्ताव एसपी खीरी के माध्यम से प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। जिससे पूरे प्रदेश में लागू हो सके। सोमवार को अवकाश पर रहे सिपाही राशिद खां, विनोद यादव, पंकज कुशवाहा आदि ने बताया पहली बार हम लोगों को साप्ताहिक अवकाश मिल रहा है, जिससे स्कूल में रविवार को मिलने वाली छुट्टी की याद ताजा हो गई। एक दिन के अवकाश से घरेलू कामों के अलावा परिवार से तथा रिश्तेदारों से मिलने जुलने में भी आसानी होगी। साप्ताहिक अवकाश मिलने से पुलिस वालों में खुशी है। सोमवार को तीन एचसीपी, एक दरोगा और पांच सिपाही अवकाश पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन....
दो हफ्ते तक इसे प्रयोग के तौर पर लागू कर देखा जा रहा है। इस व्यवस्था से पुलिस का काम प्रभावित नहीं हुआ और पुलिसकर्मी संतुष्ट होंगे तो इसे जिले के सभी थानों में लागू किया जाएगा।
- अखिलेश चौरसिया, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें