फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के साथ छत पर सो रही नौ माह की बच्ची लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण जंगली जानवर द्वारा उठा ले जाने की जता रहे आशंका
विज्ञापन

महेवागंज/सुंदरवल। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के मौजमाबाद गांव में सोमवार रात मां के साथ छत पर सो रही नौ माह की दुधमुंही बच्ची संदिग्ध हालात में लापता हो गई। पुलिस छानबीन कर रही है। घर वाले और पुलिस किसी जंगली जानवर द्वारा बच्ची को उठा ले जाने की आशंका जता रहे हैं।
मौजमाबाद गांव निवासी सुनील कुमार गौतम ने बताया कि सोमवार वह परिवार समेत छत पर सो रहे थे। पत्नी नीतू के साथ नौ माह की दुधमुंही बच्ची शिवानी लेटी थी। पास में ही उससे दो पुत्र भी सो रहे थे। रात करीब एक बजे पत्नी की आंख खुलीं तो बच्ची वहां नहीं थी। इधर-उधर नजर न आने पर महिला ने पति को जगाया और पास-पड़ोस के घरों में देखा, लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चल सका। रात में ही सुंदरवल पुलिस चौकी को सूचना दी तो चौकी प्रभारी लोकेश सिंह राणा मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने गांव और खेत खलिहान छान मारे, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। अगले दिन फूलबेहड़ एसएचओ एसएन सिंह ने गांव के लोगों के साथ कांबिंग की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों और पुलिस को शक है कि बच्ची को कोई जंगली जानवर (भेड़िया) उठा ले गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि नौ माह की बच्ची के गायब होने की बात परिजन कह रहे हैं। घर वाले प्रथम दृष्टया किसी जंगली जानवर (भेड़िया) द्वारा बच्ची को उठा ले जाने का शक जता रहे हैं। हालांकि मौके पर किसी जानवर के कोई पगचिह्न नहीं दिखे हैं। बच्ची को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें