फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र अलंकरण समारोह में सम्मानित किए गए मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। दि इंडियन एकेडमी स्कूल में आईसीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए छात्र अलंकरण समारोह हुआ, जिसमें सभी मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दि इंडियन एकेडमी स्कूल में 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वालों में अमनदीप कौर खिंडा, हरलीन कौर, वैष्णवी वर्मा, सुहानी मोदनवाल, दीपज्योत सिंह, सुधीर सिंह राणा, आयुष राणा, सिमरन कौर, प्राची कुमारी चंद्रा आदि छात्र-छात्राएं शामिल रहीं। इन सभी को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक उमेश गुप्ता ने बच्चों को दोबारा तैयारी रखने की प्रेरणा देते हुए कहा कि कक्षा 11 व 12 के शिक्षक शुल्क की स्कालरशिप स्कूल देगा साथ ही शिक्षक शुल्क को भी विद्यालय वहन करेगा। इस दौरान प्रधानाचार्य जार्ज पी जान समेत स्कूल स्टाफ व बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें