नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ पर कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं।
लखीमपुर खीरी। गायत्री परिवार की ओर से रमियाबेहड़ ब्लॉक के गांव होलागढ़ में पांच दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा के शुभारंभ पर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।
युवा प्रकोष्ठ के अनुराग मौर्या ने बताया कि महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर गांव में पैदल यात्रा निकालकर गायत्री महायज्ञ आयोजन की सफलता के लिए मंगल कामना की। उन्होंने बताया कि श्री वेदमाता गायत्री युवा मंडल होलागढ़ के संयोजक श्रवण वर्मा की देखरेख में पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं नि:शुल्क संस्कार सहित शाम को संगीतमयी पावन प्रज्ञा पुराण कथा कार्यक्रम विजेंद्र त्रिपाठी, राम सजीवन एवं प्रहलाद शर्मा की टोली करा रही है। उन्होंने बताया कि समापन के दिन शाम को दीप महायज्ञ और उसके दूसरे दिन पूर्णाहुति यज्ञ एवं कन्या भोज कर समापन होगा। संवाद