फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाली हाथियों का खेतों में उत्पात, रौंद डालीं फसलें

विज्ञापन
हाथियों ने रौदी गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
ममरी। महेशपुर और देवीपुर बीट के जंगल में 15 दिनों से डेरा डाले नेपाली हाथियों के झुंड ने 26 जनवरी की रात उत्पात मचाते हुए कई किसानों के खेतों में खड़ी दो एकड़ गेहूं, गन्ने की फसल रौंदकर बर्बाद कर डाली।
विज्ञापन

फॉरेस्टर शिव कुमार कश्यप, मित्रपाल तोमर आदि वनकर्मियों ने बताया कि शुक्रवार की रात दो भागों में बंटे तीन हाथी देवीपुर के जंगल में अपना ठिकाना कठौआ पुलिया के पास बनाए हुए हैं। जबकि पांच हाथी भुइयां देवी के जंगल में मौजूद हैं।
हाथियों ने रविवार की रात ग्राम पन्नापुर निवासी विकास वर्मा, ग्राम झाऊपूर निवासी प्रेमचंद दीक्षित, बिहारीपुर निवासी अमरजीत सिंह और गुरमीत सिंह आदि किसानों दो एकड़ गेहूं और गन्ने की फसल बर्बाद कर डाली।
विज्ञापन

बिहारीपुर फॉर्म के गोरेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह आदि किसानों का कहना है कि हाथियों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि रात जाग कर बितानी पड़ रही है। रेंजर नरेश पाल सिंह का कहना है कि हाथी दिन भर जंगल में छिपे रहते हैं और रात में खेतों की ओर निकल जाते हैं। रात में निगरानी कर पाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें