फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अंतिम संंस्कार में शामिल होने जा रहे ग्रामीण की हादसे में मौत

विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
उचौलिया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार अपराह्न गांव मोहदियापुर में मिनी बस की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था। हादसे के बाद बस के नीचे फंस कर बाइक करीब एक किमी तक घिसटती चली गई।
विज्ञापन

हरदोई में पिहानी थाना क्षेत्र में गांव सिदौरिया निवासी इरफान (50) सोमवार अपराह्न उचौलिया क्षेत्र के गांव बनकागांव में रिश्ते की सास की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए बाइक पर जा रहे थे। रास्ते में करीब दो बजे उचौलिया थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव मोहदियापुर में पीछे से आ रही मिनी बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पहिया उनके सिर से निकल जाने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
इधर ग्रामीणों ने पीछा करके बस को पकड़ लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इरफान के परिजन को सूचना दी। इरफान की मौत की खबर सुनते ही परिजन में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। बड़े भाई अनीस और अन्य परिजनों का इरफान की मौत पर रो रो कर बुरा हाल है। इरफान के चार बेटे और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें