फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली हाथी फिर पहुंचे मड़हा जंगल, रास्ते में मचाया उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। नेपाल से आए जंगली हाथियों का दल फिर भीरा रेंज की पल्हनापुर बीट से चलकर मड़हा जंगल आ पहुंचा है और यहीं डेरा डाल दिया है। बुधवार रात पल्हनापुर से मड़हा के रास्ते में हाथियों ने सोहनरा भूड़ गांव के पास खेतों में जमकर उत्पात मचाया। कई किसानों की धान, गन्ने की फसल रौंद डाली और मड़हा पहुंचते-पहुंचते वन विभाग की निगरानी चौकी को तहस-नहस कर दिया, एक मचान को भी तोड़ दिया।
विज्ञापन

नेपाल से आए जंगली हाथी बुधवार को दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के भीरा रेंज की पल्हनापुर बीट में डेरा डाले थे, लेकिन रात में इन हाथियों ने फिर किशनपुर सेंक्चुरी के मड़हा सेक्शन की ओर रुख किया। पल्हनापुर से मड़हा जाते समय बांकेगंज के निकटवर्ती गांव सोहनरा भूड़ में कई किसानों की धान, गन्ने की खड़ी फसल को हाथियों ने रौंद दिया। हाथियों ने यहां कई घंटे तक उत्पात मचाया। मड़हा जाते समय रास्ते में पीपल चौकी पर बनी वन विभाग की की झोंपड़ी को तहस-नहस कर दिया और उसी जगह निगरानी के लिए बनाए मचान को तोड़ डाला। बाद में हाथियों के दल ने मड़हा जंगल में जाकर डेरा डाल दिया। यह हाथी पहले भी कई दिन तक इसी जगह रुके थे।
उधर वन विभाग की टीमें हाथियों का पीछा करते हुए निगरानी कर रहीं हैं और इनकी गतिविधियों पर बारीकी से नजर रख रही हें। हाथियों के मड़हा पहुंचने के बाद आसपास के गांव महोलिया, सोहनरा भूड़, पहाड़नगर, जटपुरा, बूधरपुर गांव के लोगों की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन

नेपाली हाथी भीरा रेंज से चलकर फिर किशनपुर सेंक्चुरी के मड़हा सेक्शन में जंगल में आ पहुंचे हैं। इन हाथियों ने बुधवार रात सोहनरा भूड़ गांव के पास किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग की एक चौकी और मचान को भी तोड़ दिया है।
- डॉ. अनिल कुमार पटेल, डीडी, डीटीआर, बफरजोन
नेपाली हाथी के सुनहरा भूड़ आने पर चलाया जागरूकता अभियान
ममरी। नेपाली हाथियों के वापस सुनहरा भूड़ के जंगल में लौटते ही मोहम्मदी रेंज के वनकर्मियों ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। साथ ही बचाव के इंतजाम भी शुरू कर दिए हैं।
खुटार रोड से सटी मोहम्मदी रेंज की सहजनिया बीट जंगल के समीप बसे गुर्जरपुर गांव में बैठक कर फॉरेस्टर जगदीश शर्मा आदि वनकर्मियों ने ग्रामीणों को बताया कि हाथियों का झुंड फिर सुनहरा भूड के जंगल में आ पहुंचा है। हाथी किस वक्त खुटार रोड पार कर सहजनिया जंगल में आ जाएं, कोई भरोसा नहीं है। ऐसे में हम सभी को पहले की तरह सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें