फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाई

Sat, 24 Jun 2017 10:22 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण कथा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मनमोहक झांकी और सुंदर भजनों से भावविभोर हुए श्रद्धालु
विज्ञापन

माधव चिल्ड्रेंस एकेडमी में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ अमृत महोत्सव के चौथे दिन कथाव्यास पंकज कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण की कथा सुनाई। भगवान के जन्म की सुंदर झांकी पेश की और भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।  
कृष्ण जन्मोत्सव पर पूरा पंडाल नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की भजन से गूंज उठा। कथा व्यास ने भरत की कथा, भक्त प्रह्लाद की कथा, समुद्र मंथन की कथा सुनाई। बालि का बावन भगवान को दान करने का वर्णन किया। इसके बाद उन्होंने परशुराम और भगवान राम के अवतरण की कथा भी सुनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिटिया वेलफेयर फाउंडेशन, रिटायर्ड इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन, परिणाम फाउंडेशन, लखीमपुर नागरिक समाज, शुभ डांस एकेडमी, आरंभ के  संयुक्त तत्वावधान में हो रही श्रीमद् भागवत कथा में आचार्य रमाकांत शुक्ल हरिहर, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, मोहन बाजपेयी, अजय पांडेय, कृष्णा तिवारी, मनीष मिश्र, अतुल मिश्र, रामजी पुरी, शिवकांत मिश्र, राजकुमार त्रिवेदी समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें