फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

Thu, 17 Aug 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
श्रद्धा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कृष्ण जन्मोत्सव पर सजी झांकियां, खुशी से झूमे श्रद्धालु  
विज्ञापन

 भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव जिले भर में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। रात के 12 बजते ही पूरा वातावरण घंटा घड़ियाल और शंख की ध्वनि से गूंज उठा। हर तरफ नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की और हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल आदि भजनों की गूंज सुनाई देने लगी। मंदिरों में आकर्षक झांकियां सजाई गईं। लोगों ने घरों में भी झांकियां सजाकर आनंद का उत्सव मनाया। इस आनंदोत्सव के चलते पूरे दिन भक्ति का माहौल बना रहा।  
इस बार स्कूल, कॉलेजों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भी मनाया गया। पुलिस लाइंस स्थित मंदिर में शाम से ही भजन कीर्तन का कार्यक्रम शुरू हो गया। मंदिर में आकर्षक झांकी सजाई गई। बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। रामनवमी मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, भुइफोरवानाथ मंदिर, शाहपुरा कोठी स्थित श्रीचित्रगुप्त दुर्गा मंदिर में आकर्षक झांकियां सजाई गईं। शाम से भजन कीर्तन हुए रात 12 बजे लड्डू गोपाल का दूध, दही, शहद, शर्करा और गंगाजल से अभिषेक करने के बाद भोग लगाया गया। चित्रगुप्त मंदिर में कार्यक्रम के दौरान शशिकांत रस्तोगी, राजेश श्रीवास्तव, डॉ. ओपी श्रीवास्तव, एसएस रायजादा, सौरभ सिन्हा, शिप्रा, स्मिता, निशा, राजीव रतन खरे आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन

संस्कार भारती ने उच्च प्राथमिक विद्यालय पहाड़ापुर में राधाकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया। डॉ. नमिता श्रीवास्तव के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम में अंशिका, नेहा, पलक, रोहिणी, रश्मि, सुधा, चांदनी और विहान आदि बच्चे राधाकृष्ण के रूप में प्रस्तुत हुए। बच्चों ने इस मौके पर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।  
लॉ माटीना स्कूल में आकर्षक झांकी सजाई गई।  
खीरी टाउन के श्री ठाकुरद्वारा पक्का तालाब खीरी टाउन स्थित  श्री राघवेंद्र सरकार के मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के पुजारी कुबेरनाथ तिवारी ने ठीक 12 बजते ही  प्रभु की आरती की और प्रसाद वितरित किया।  
उचौलिया। कस्बे समेत पूरे क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। कलाकारों ने भजन पेश किए। मध्यरात्रि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।  
धौरहरा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों में मनमोहक झांकियां सजीं और श्रद्धालु रात भर भजन कीर्तन करते रहे। कफारा के राधाकृष्ण मंदिर में भागवत कथा का आयोजन किया गया। एलीट एकैडमी सरस्वती शिशु मंदिर जयगुरुदेव एकेडमी आदि स्कूलों के बच्चों नें श्रीकृष्ण लीलाओं की मनमोहक सजीव झांकियां पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया।  
मोहम्मदी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नगर के मंदिरों को सजाया गया और देर रात तक भजन कीर्तन के साथ प्रसाद वितरण किया गया। अस्तल मंदिर और बड़े शिवालय मंदिर के राधाकृष्ण मंदिर की सजावट अनूठी थी। रात 12 बजे महाआरती के साथ पूजा अर्चना हुई। मोहल्ला बाजार खुर्द स्थित शिव मंदिर में भी जन्माष्टमी मनाई गई।  
गोला गोकर्णनाथ। बजाज पब्लिक स्कूल के परिसर में मूर्तियों और पेंटिंग से श्रीकृष्ण की झांकी सजाई गई।  कुम्हारनटोला में ब्रह्मदेव स्थान पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजीव झांकियों, सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंचन कर बाल कलाकार रिदम गुप्ता, हर्ष, गोरी, सलोनी, कामिनी, रिचा, केशव आदि ने गणेश वंदना, सत्यम शिवम सुंदरम आदि भजनों पर नृत्य कर सबका मन मोह लिया।  
ममरी। कस्बे में राधाकृष्ण के रूप में सजे कलाकारों ने मयूर नृत्य, श्रीकृष्ण लीला पर आधारित कार्यक्रम पेश कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हैदराबाद थाना में प्रतिभा शर्मा, रामलखन वर्मा आदि कलाकारों ने भजन कीर्तन प्रस्तुत कर समां बांध दी।  
भीखमपुर। क्षेत्र के भीखमपुर, आंवला, मड़रिया, नगरा, देवमनिया, मोहम्मदाबाद, लालपुर, डोकरपुर, अल्लीपुर, तकिया, मढिया सड़क, मुलतानपुर ग्रंट सहित क्षेत्र में देर रात के तक भजन, कीर्तन सांस्कृतिक कार्यक्रम जारी रहे। 
विज्ञापन

रजागंज। कस्बे में अन्नु महाकाली झांकी ग्रुप गोला उत्तरांचल के कलाकारों ने श्रीकृष्ण की बाललीलाओं का मंचन कर सभी का मन मोह लिया।  
जंगबहादुरगंज। पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी राजेश यादव ने कृष्ण जन्मोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन किया। इसके अलावा मेला मैदान स्थित राधा कृष्ण मंदिर, दुर्गा मंदिर, पुरानी बाजार आदि स्थानों पर श्रद्धा के साथ जन्माष्टमी मनाई गई। पसगवां में कोतवाली परिसर स्थित देवी मंदिर में जन्माष्टमी मनाई गई।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें